फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Road narrowed due to fencing on the Behal-Patwan route; movement of heavy vehicles halted

Bhiwani News: बहल-पातवान मार्ग पर तारबंदी से रास्ता हुआ संकरा, भारी वाहनों का आवागमन बंद

Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Road narrowed due to fencing on the Behal-Patwan route; movement of heavy vehicles halted
बहल-पातवान मार्ग सड़क पर लगे  पोल और कंटीले तार।  - फोटो : 1
बहल। बहल से पातवान जाने वाले मार्ग पर किसान की ओर से करीब 500 फीट हिस्से में तारबंदी किए जाने से सड़क संकरी हो गई है। इससे पिछले करीब दो माह से भारी वाहनों का आवागमन बंद है और छोटे वाहन भी सावधानी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

एक किसान की जमीन की पैमाइश में सड़क का हिस्सा आने के बाद अदालत के आदेशानुसार उसे भूमि का कब्जा दिया गया। इसके बाद किसान ने सीमेंट के पोल लगाकर करीब 500 फीट लंबे हिस्से में कंटीले तारों से तारबंदी कर दी। करीब 16 फीट चौड़ी सड़क में कहीं चार तो कहीं आठ फीट जमीन किसान के कब्जे में जाने से मार्ग की चौड़ाई काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

रात के समय मार्ग से अनजान राहगीरों के लिए परेशानी और जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर चेतावनी संकेतक नहीं लगाया गया है और न ही वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड के जेई गौरव ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद जमीन मालिक ने कब्जा लिया है। विभाग की ओर से नए मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। पैमाइश के बाद बहल से पातवान तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed