फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road light

10 करोड़ से रोशन होंगी गलियां और मुख्य मार्ग

Tue, 20 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
road light
29 बिजली के पोल पर लगी क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट। - फोटो : Bhiwani
शहर की सारी स्ट्रीट लाइटें की वायर खराब हो चुकी है। इसी कारण शहर के अधिकतर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद रहती है। ठेकेदार के कारिंदे किसी तरह जोड़-तोड़कर काम चला रहे है। अब इस लचर व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। 10 करोड़ से शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों चाहे मुख्य मार्गों की हो या गलियों, कॉलोनियों की। सभी की वायर बदली जाएगी। सभी जगह इंसूलेटिड वायर लगाई जाएगी ताकि करंट की संभावनाओं से भी बचा जा सके। इसका टेंडर देने की तैयार हो गई है।
विज्ञापन

नहीं होगी बिजली की बर्बादी
अक्सर शहर में समस्या रहती है कि दिन के समय लाइटें जलती है और रात के समय बंद रहती है। इस समस्या के समाधान की भी तैयारी हो गई है। इसके लिए ऑटोमेटिक टाइमर मशीन लगाई जाएगी। जिसमें टाइम सेट होने के बाद अपने आप ही लाइटें शाम के समय जलने लगेंगी और सुबह बंद हो जाएंगी। इसके लिए एक लाइन पर एक पैनल लगाया जाएगा। इस लाइन पर जितनी भी स्ट्रीट लाइटें होंगी एक साथ जलेगी और एक साथ बंद होंगी।
विज्ञापन

गलियों-कॉलोनियों में नहीं हैं लाइटें
शहर के सरकुलर रोड और मुख्य मार्गों पर तो डीसी के निर्देश पर स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का काम किया जा रहा है मगर शहर की अधिकांश कॉलोनियों में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कुछेक कॉलोनियों में ही नगर परिषद की स्ट्रीट लाइटें बची हुई है बाकी जगह तो स्टैंड तक गायब हो चुके है। कुछ कॉलोनियों में लोगों ने अपने स्तर पर बड़ी लाइटें लगवाई हुई हे। इस प्लान के तहत कॉलोनियों की भी स्ट्रीट लाइटों की वायर बदलकर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइटों की पुरानी वायर बदलने का ठेका दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि शहर में कोई भी गली में अंधेरे में न रहे।
रण सिंह यादव, चेयरमैन
नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed