{"_id":"679d25156543e879620a9e53","slug":"road-is-sinking-due-to-leakage-of-sewerage-line-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129318-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीवरेज लाइन की लीकेज से धंस रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीवरेज लाइन की लीकेज से धंस रही सड़क
Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज समस्या सुलझाने की मांग करते संदीप यादव व सुभाष तंवर।
भिवानी। शहर में सीवरेज और पीने के पानी की लाइन लीकेज के विरोध में नगरपरिषद के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में पहुंचा। पार्षदों ने शहर में सीवरेज लाइन के लीकेज की वजह से अनेक जगहों पर सड़क धंसने की शिकायत की।
वार्ड संख्या दो के पार्षद संदीप यादव ने बताया कि काफी दिनों से कमला भवन के पास सीवर लाइन टूटी है। सीवरेज का पानी जमीन में जाने की वजह से सड़क पर गड्ढा बन गया। इसमें काफी मिट्टी डालने के बावजूद गड्ढा नहीं भर रहा। इसकी वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को अच्छी खासी परेशानी हो रही है। बारिश होने पर गड्ढे नहीं दिख रहे। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।
कई दोपहिया वाहन चालक इस गड्ढे में गिर कर जख्मी तक हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने अधिकारी को बताया कि हालुवास गेट की सीवरेज लाइन अक्सर ब्लाॅक रहती है। पानी आगे बहने के बजाय सड़कों पर ही बहने लगता है। उत्तमनगर कॉलोनी, डाबर कॉलोनी क्षेत्र में पीने के पानी और सीवरेज लाइन की लीकेज से जल प्रदूषण हो रहा है। आए दिन सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोग परेशान हैं। कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा और एसडीओ सूर्यप्रकाश जैन ने इन समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।