फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Road erosion due to rain.

बारिश से मिनी बाईपास मार्ग पर कई जगह बने गहरे कटाव

Sun, 31 May 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Road erosion due to rain.
बारिश के कारण पानी में बही सड़क। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के निनान स्थित मिनी बाईपास रोड पर बारिश के कारण कई जगह कटाव बन गए। ये कटाव इतने गहरे हैं कि कई जगह से मिनीबाई पास की सड़क ही बह गई। दरअसल मिनीबाईपास रेतीले टीलों के बीच से बनाया जा रहा है। बारिश की वजह से निर्माणधीन बाईपास की सड़क में कई जगह पानी के बहाव के कारण बड़े-बड़े कटाव हो गए। इन कटाव ने सड़क को कई फीट गहरी खाई में तबदील कर डाला। हालांकि निर्माणाधीन मिनी बाईपास को फिलहाल ट्रैफिक के लिए नहीं खोला गया है। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इसका काम पूरा किए जाने की मियाद भी दिसंबर तक बढ़ गई है। मिनी बाईपास अधिकांश जगह पर बड़े कटाव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका नुकसान भी निर्माण एजेंसी पर ही पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड एमके रिसोर्ट के सामने से लोहारू रोड और दादरी रोड को जोड़ने के लिए करीब नौ किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका कार्य अगस्त माह तक पूरा हो जाता, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह अब दिसंबर तक पूरा होना है। हालांकि एनएचएआई से जुड़े अधिकारियों के अनुसार मिनी बाईपास निर्माण का काम फिलहाल चल रहा है। इसमें जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक इसे ट्रैफिक के लिए चालू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निनान मिनी बाईपास का काम फिलहाल चल रहा है। बाईपास निर्माण दिसंबर माह तक पूरा होगा। बीच में अगर कोई दिक्कत आती है तो उसकी जिम्मेवारी निर्माण एजेंसी की है। - विशाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता एनएच जींद मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed