फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road construction, level, people

ठेकेदार ने पांच छोटी गलियां और मकान नीचे कर मुख्य गली को कर दिया ऊंचा

Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
road construction, level, people
पार्क कॉलोनी में ठेकेदार द्वारा गली निर्माण में की गई अनियमितताओं को दिखाते क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : Bhiwani
शहर में चल रहे गली निर्माण के कार्य में बड़ी अनियमितताएं सामने आई है। पार्क कॉलोनी में तो ठेकेदार ने पांच गलियों को नीचा कर मुख्य गली को ऊंचा कर दिया। जिस पर लोगों ने विरोध किया। हंगामा हुआ तो नगर परिषद से जेई मौके पर पहुंचने। गली देखने के बाद ठेकेदार को लताड़ लगाई और निर्देश दिये कि ऊंची बनाई गई पूरी गली से ब्लॉक उखाड़ इसे अन्य पांच गलियों से नीचा किया जाए। साथ ही ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया। उसे चेतावनी दी गई कि ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की अनेक कॉलोनियों में गली निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत सेठ किरोड़ीमल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने से पार्क कॉलोनी के पास से गुजर रही मुख्य गली का भी निर्माण किया जा रहा है। यहां पहले अमरुत योजना के तहत बारिश के पानी की निकासी की लाइन बिछाई गई थी। अब गली निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने मुख्य गली को पार्क कॉलोनी की पांच गलियों से ऊंचा कर दिया। करीब सात-आठ इंच ज्यादा ऊंचाई की गई है। पांच गलियां ही नहीं यहां बने कुछ मकान भी नीचे पड़ गए। अब स्थानीय लोगों को बारिश के समय गलियों और घरों में जलभराव की चिंता सता रही है। इसी चिंता में कॉलोनी वासियों ने सुबह गली निर्माण का विरोध किया और पहले वाले लेवल पर ही गली निर्माण की मांग की। इस पर विवाद हुआ। नगर परिषद से जेई नरेश हुड्डा को बुलाया गया। उन्होंने भी गली देखी तो ठेकेदार और उसके कारिंदों को लताड़ लगाते हुए सारी गली से सीमेंटेड ब्लॉक उखाड़ नए सिरे से गली निर्माण के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि पार्क की अन्य गलियों से मुख्य गली की ऊंचाई कम रखी जाए। पहले जिस लेवल पर गली थी, उसी लेवल पर बनाई जाए। नप जेई तो निर्देश देने के बाद चले गए मगर ठेकेदार ने वहां काम रोक अन्य जगह काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं कॉलोनी वासी
हम शुरूआत से ही ठेकेदार को समझा रहे थे मगर वह नहीं माना। अब कॉलोनी की पांच गलियों, कुछ मकान नीचे पड़ गए। बारिश के पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं। ऐसे में बारिश के सीजन में पार्क कॉलोनी में पानी ही पानी दिखेगा। इसी का विरोध कर जेई को बुलाया था। जेई ने ठेकेदार को पूरी गली से ब्लॉक उखाड़ पहले वाले लेवल पर ही गली निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह, क्षेत्रवासी
निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। यहां बारिश के पानी की निकासी के लिए लाइन बनाई गई है। क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन को ठीक किया गया है मगर गली निर्माण में सारे मैनहोल दबा दिए गए हैं। मुख्य गली को ज्यादा ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तो आगे अनेक समस्याएं कॉलोनी वासियों को झेलनी होंगी।

कमल सिंह प्रधान
लोगों की शिकायत पर गली का निरीक्षण किया था। ठेकेदार को पुराने लेवल पर गली निर्माण के निर्देश दिये है। इस बारे में नोटिस भी जारी किया गया है और ठेकेदार ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
- नरेश हुड्डा, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed