{"_id":"65376214e29193660d00e976","slug":"road-accident-in-bhiwani-class-iv-employee-died-had-worked-in-exgrasia-instead-of-his-father-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सड़क हादसा: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, पिता की जगह एक्सग्रेसिया में लगा था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सड़क हादसा: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, पिता की जगह एक्सग्रेसिया में लगा था नौकरी
Tue, 24 Oct 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:50 AM IST
सार
मृतक के चाचा संदीप ने बताया कि वह पंचायत सचिव के पद पर झज्जर तैनात है। उन्होंने बताया कि उसका 19 वर्षीय भतिजा पब्लिक हैल्थ भिवानी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह भिवानी सर्कल से डाक देने के लिए सिवानी सर्कल में डाक देने के लिए बाइक पर सवार होकर गया था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी में पब्लिक हैल्थ भिवानी कार्यालय से सिवानी डिवीजन कार्यालय में डाक देकर वापस लौट रहे बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने पिता की मौत के बाद एक्सग्रेसिया पॉलिसी के तहत छह माह पहले ही पब्लिक हैल्थ विभाग में नौकरी लगा था। इस संदर्भ में सिवानी थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक के चाचा की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा संदीप ने बताया कि वह पंचायत सचिव के पद पर झज्जर तैनात है। उन्होंने बताया कि उसका 19 वर्षीय भतिजा पब्लिक हैल्थ भिवानी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह भिवानी सर्कल से डाक देने के लिए सिवानी सर्कल में डाक देने के लिए बाइक पर सवार होकर गया था। इस दौरान करीब साढ़े 3 बजे जब वह सिवानी सर्कल में डाक देकर वापस भिवानी आ रहा था तो सिवानी-तोशाम मार्ग पर गांव खेड़ा के नजदीक सामने से एक बोलेनों कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर जा गिर गया। बेसुध अवस्था में उसे राहगीरों ने उसे सिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले आए। सिवानी थाना पुलिस के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगदीश ने बताया कि मृतक के चाचा संदीप की शिकायत पर बोलेनों गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन