फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, csd canteen worker die, police case file

सड़क हादसे में सीएसडी कैंटीन के कर्मचारी की मौत

Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
road accident, csd canteen worker die, police case file
भिवानी। गांव नांगल के समीप हुए सड़क हादसे में सीएसडी कैंटीन में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे का है। हादसे में मृत की पहचान गांव हिंडोल निवासी 32 वर्षीय नरसिंह के रूप में हुई। वहीं सदर पुलिस ने शव का रविवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ।
विज्ञापन

गांव हिंडोल निवासी धर्म सिंह ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसका भाई 32 वर्षीय नरसिंह चरखी दादरी की सीएसडी कैंटीन में तैनात था। रविवार शाम को उसका भाई बाइक से किसी कार्य के लिए भिवानी आ रहा था। शनिवार करीब साढ़े छह बजे जब वह गांव नांगल के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। धर्म सिंह ने बताया कि मृतक नरसिंह दो बच्चों का पिता था। उसका बड़ा लड़का 17 साल व लड़की 16 साल की है।
विज्ञापन

सदर पुलिस के जांच अधिकारी एचसी अश्वनी ने बताया कि मृतक के भाई धर्म सिंह के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed