फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Review meeting held for NALSA helpline number 15100

Bhiwani News: नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 के लिए हुई समीक्षा बैठक

Fri, 29 Nov 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Review meeting held for NALSA helpline number 15100
बैठक से जुड़े संबंधित विभागों के   अधिकारियों को दिशा निर्देश देते सेशन जज डीआर चालिया। 
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक एडीआर सेंटर में हुई। बैठक में विशेष रूप से एडीसी हर्षित कुमार, एडीजे मनीष कुमार, प्राधिकरण के सीजेएम कम सचिव पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा ने नागरिकों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को अपने विभागों द्वारा इस हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह नंबर देशभर के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। लोग इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके कानूनी सलाह ले सकते हैं। खासकर यदि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत हो तो निशुल्क इस राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेशन जज डीआर चालिया ने बताया कि यह हेल्पलाइन सेवा विशेष रूप से कमजोर वर्गों के लोगों जैसे कि गरीब, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए फायदेमंद होगी, ताकि वे अपने कानूनी अधिकारों और समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। बैठक में जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीडीपीओ आशीष मान, डीआरओ सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, डिप्टी जेल अधीक्षक, एआईपीआरओ संजय कुमार, देवेन्द्र सहित प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed