फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Revenue officers should ensure that there is no negligence in Girdawari work: Deputy Commissioner

राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि गिरदावरी कार्य में न हो लापरवाही : उपायुक्त

Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Revenue officers should ensure that there is no negligence in Girdawari work: Deputy Commissioner
तोशाम। उपायुक्त महावीर कौशिक ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव झांवरी, तोशाम में खेतों में पहुंचकर फसलों की गिरदावरी का निरीक्षण करते हुए फसलों का मिलान भी किया। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को गिरदावरी कार्य से संबंधित कार्य के लिए जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि फसलों की गिरदावरी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने पटवारियों को सख्त निर्देश दिए कि खेतों में मौके पर जाकर गिरदावरी करें। उपायुक्त ने कहा है कि गिरदावरी खेती से जुड़ी एक अहम प्रक्रिया है, जो साल में दो बार रबी और खरीफ की फसल के दौरान की जाती है। उन्होंने सजरा व टैब में दर्ज जानकारियों का मिलान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने फसलों की गिरदावरी की पड़ताल करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर स्वयं भी गिरदावरी में दर्ज जानकारी का फील्ड में जाकर मिलान करें। फसलों की गिरदावरी एक महत्वपूर्ण कार्य है ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी गिरदावरी के अनुसार मंडी में उपज की खरीद होती है व सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, कानूनगो राजेन्द्र जाखड़, कानूनगो कुलदीप कानूनगो महेंद्र, पिंकी व नागेंद्र पटवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed