फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired inspector killed as speeding bike hits scooter

स्कूटी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सवार सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector killed as speeding bike hits scooter
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य पर गांव प्रेमनगर के समीप स्कूटी सवार सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चालक और स्कूटी चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान स्कूटी चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर सदर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दिए बयान में गांव प्रेमनगर निवासी राजकमल ने बताया कि वह और उसका भाई सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हांसी रोड पर अपनी चाय की दुकान पर बैठे थे। उसका पिता सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जंगीर सिंह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर दुकान के सामने घर जाने के लिए खड़े थे। उसका पिता जंगीर सिंह उन्हें घर पर भैसों के कार्य करने के लिए कहने लगे। इसी दौरान गांव जाटूलुहारी की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक आई और सीधी उसके पिता की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पिता को गंभीर चोटें आई, वहीं बाइक चालक भी नीचे गिर गया। उन दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। करीब एक घंटे बाद उसके पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक अस्पताल परिसर से ही भाग गया। सड़क हादसे की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी संदीप ने मृतक के बेटे राजकमल के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed