फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired IAS team arrived to investigate Dadam mining accident

डाडम खनन हादसा: हादसे की जांच के लिए दूसरी बार पहुंची रिटायर्ड आईएएस की टीम, मृतक के परिजनों से भी मिली

Mon, 14 Feb 2022 07:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 07:56 PM IST
सार

टीम ने साढ़े चार घंटे तक हादसा स्थल की जांच की और घटनास्थल पर खदान में नीचे उतरकर जायजा लिया। जांच टीम ने मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन
Retired IAS team arrived to investigate Dadam mining accident
डाडम खनन हादसे की जांच करने पहुंची रिटायर्ड आईएएस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में डाडम में पहाड़ खिसकने से हुए हादसे की जांच के लिए रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच के लिए सोमवार को दूसरी बार घटनास्थल पर पहुंची। कमेटी ने घटनास्थल पर खदान में नीचे उतरकर जायजा लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान कमेटी के अलावा अन्य लोगों को दूर रखा गया। जांच के दूसरे दौर में सोमवार को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम भी साथ रही। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य उपायुक्त आरएस ढिल्लो, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एसडीएम मनीष कुमार फोगाट सहित कमेटी के  सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कमेटी ने हादसे में मृतक तीन व्यक्तियों के परिजनों से भी बात की। इस संबंध में कमेटी का नेतृत्व कर रहे रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कमेटी ने आज घटनास्थल का दोबारा से जायजा लिया है। घटनास्थल के दोनों साइड में अरावली एरिया है और जो लीज एरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके ऊपर जाकर भी देखा है कि बड़ा पत्थर आया था वह कहां से आया था, इसका अनुमान लगाने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम भी जांच के आई है। जांच कमेटी प्रमुख ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के परिजनों से भी कमेटी ने बात की है। उनके रिकॉर्ड भी देखें हैं कि सहायता राशि मिली है या नहीं।

करीब साढ़े चार घंटे रही जांच टीम
हादसे की जांच के लिए रिटायर्ड आईएएस एसएस प्रसाद के नेतृत्व में गठित कमेटी करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची। लगभग एक घंटे जांच पड़ताल के बाद टीम स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंच गई और शाम साढ़े चार बजे तक मंथन चलता रहा। उसके बाद टीम भिवानी के लिए निकल गई। इस दौरान उपायुक्त आर एस ढिल्लो, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एएसपी नितेश यादव, एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह और जिला वन अधिकारी जितेंद्र अहलावत, पॉल्यूशन विभाग से एसडीओ अपर्णेश कौशिक साथ रहे। इनके अलावा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से सीनियर जियोलॉजिस्ट श्रेया और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट तृप्ति भी साथ रहे। 


इन लोगों से मिली टीम
कमेटी ने हादसे में मृतक भालौठ निवासी धर्मवीर की बहन राजबाला, गांव बागनवाला निवासी बिजेंद्र की पत्नी पूजा और गांव मोरखी निवासी संजय की पत्नी सीमा से भी बातचीत की और उनसे कंपनी द्वारा सहायता राशि दिए जाने के मामले में भी जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed