फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired employees will stage nationwide strike and sit-in at district headquarters

Bhiwani News: पेंशन विधेयक के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी उतरेंगे सड़कों पर, 9 और 15 जुलाई को आंदोलन

Sat, 05 Jul 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Retired employees will stage nationwide strike and sit-in at district headquarters
भिवानी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने केंद्र सरकार के पेंशन वित्त विधेयक का विरोध करते हुए आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन में भाग लेने की घोषणा की है। यह निर्णय शनिवार को महम रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संघ के राज्य महासचिव रत्न जिंदल, जिला प्रधान नरेश शर्मा और भिवानी ब्लॉक महासचिव दिलबाग जांगड़ा ने कहा कि यह विधेयक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण व अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि कर्मचारी अपने हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों की वृद्धावस्था की गारंटी होती है, जिसे यह विधेयक खत्म करने की दिशा में एक कदम है। संघ ने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों से अपील की कि वे इन आंदोलनों में भारी संख्या में शामिल होकर एकजुटता का प्रदर्शन करें। इस मौके पर बलवान सिंह, निर्मल कुमार, श्रीकिशन वर्मा, कृष्ण कुमार मुंढ़ाल और रामचंद्र सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed