फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Retired centurion crushed by truck

ट्रक ने सेवानिवृत्त सूबेदार को कुचला

Mon, 25 Aug 2014 12:22 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Mon, 25 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन

रोहतक रोड पर बाइक सवार सेवानिवृत्त सूबेदार को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे सूबेदार की मौत हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी गंभीर रूप से  घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। मूलरूप से गांव लाहली (रोहतक) वासी सेवानिवृत्त सूबेदार करीब 48 वर्षीय ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ हुन्नामल प्याऊ के पास मकान बनाकर रहता था। ओमप्रकाश सुबह अपनी 45 वर्षीय कृष्णा देवी के साथ रोहतक जा रहा था। कृष्णा के इलाज के लिए दोनों रोहतक जा रहे थे। बाइक जब बिट्स कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश व कृष्णा देवी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। चिकित्सक ने ओमप्रकाश को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जबकि कृष्णा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर खरक कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जापान सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का नंबर परिजनों ने बताया है। उसकी तलाश की जाएगी। मृतक के परिजन दलबीर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश रिटायरमेंट के बाद परिवार समेत हुन्नामल की प्याऊ पर रहने लगा था। आज सुबह पत्नी को दवाई दिलाने रोहतक ले जा रहा था तो यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed