{"_id":"687a850926164b01b00bcd28","slug":"restrictions-on-the-entry-of-outside-vehicles-in-the-civil-hospital-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-137017-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी
Fri, 18 Jul 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बाहरी वाहनों के लिए बंद करवाया गया गेट।
भिवानी। नागरिक अस्पताल परिसर में बढ़ते जाम और भीड़भाड़ को देखते हुए अब बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है, ताकि अनावश्यक वाहन अंदर न आ सकें और मरीजों को राहत मिल सके।
दरअसल, बीते कुछ समय से देखा जा रहा था कि बाजार आने-जाने वाले लोग भी अपने वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा करने लगे थे। इससे न केवल अस्पताल स्टाफ और मरीजों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी, बल्कि एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के मार्ग में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल एक संवेदनशील स्थान है, जहां मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है। बाहरी वाहनों का अनधिकृत प्रवेश सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहा था। ऐसे में यह फैसला आवश्यक हो गया था। अब केवल अस्पताल से संबंधित वाहन या मरीजों को लाने-ले जाने वाले वाहनों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे अस्पताल परिसर में व्यवस्था सुधरेगी और मरीजों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।