{"_id":"68eab0e5ee85cf440106f8e8","slug":"residents-protested-against-the-stalled-sewerage-system-and-the-poor-condition-of-the-roads-in-sector-23-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141059-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेक्टर-23 में ठप सीवरेज और सड़क की खराब स्थिति पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेक्टर-23 में ठप सीवरेज और सड़क की खराब स्थिति पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सेक्टर 23 में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करने नागरिक।
भिवानी। सेक्टर-23 के निवासियों ने जनसंघर्ष समिति के नेतृत्व में ठप सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने और पक्की सड़क बनाने की मांग को लेकर हुडा प्रशासन व जिला प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जनसंघर्ष समिति के जिला संयोजक कामरेड ओमप्रकाश और सेक्टर निवासी अधिवक्ता मीना जांगड़ा ने बताया कि गली के निवासी पिछले साढ़े चार महीने से गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गली की सीवरेज व्यवस्था ठप होने और बारिश व सीवरेज पानी भरने से घरों में पानी घुस गया है। पक्के व मजबूत घरों में भी दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि पानी भरे होने के कारण महिलाएं, बच्चे और अन्य नागरिक घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं और पीने का गंदा पानी आ रहा है। सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान सज्जन कुमार सिंगला द्वारा हुडा प्रशासन व जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया गया है।
निवासियों ने हुडा प्रशासन व जिला प्रशासन से आग्रह किया कि ठप सीवरेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए। इस अवसर पर राजबीर कादियान, ज्योति देवी, कर्मवीर कटारिया, सुमित्रा देवी, सरोज देवी और रामचन्द्र चहल भी मौजूद रहे।