फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Residents expressed their anger over the lax approach adopted in the construction of the overbridge

Bhiwani News: ओवरब्रिज निर्माण कार्य में ढीली कार्यप्रणाली अपनाने पर क्षेत्रवासियों ने जताया रोष

Fri, 02 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Residents expressed their anger over the lax approach adopted in the construction of the overbridge
ओवरब्रिज निर्माण कार्य में ढीली कार्यप्रणाली अपनाने पर अधिकारियों के ​खिलाफ रोष जताते क्षेत्रवा
भिवानी। ओवरब्रिज निर्माण कार्य में ढीली कार्यप्रणाली अपनाने पर लाइनपार क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्षद शिवकुमार गोठवाल एवं पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

महापंचायत प्रधान लाला पहलवान, उप प्रधान ओमपाल चौहान, रमेश वर्मा, इंद्र सिंह लांबा, कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि इस पुल निर्माण के निर्माण कार्य का कांट्रेक्ट पूनिया कंस्ट्रक्शन कंपनी हिसार को अलॉट किया गया हुआ है। 50 महीने होने पर भी पुल निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके चलते क्षेत्रवासियों में रोष है तथा उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से काम दिन-ब-दिन लटकाया जा रहा है और लोगों को 4 साल से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद शिवकुमार गोठवाल व पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि पुल निर्माण कार्य कि सभी अड़चनें दूर हो जाने पर भी निर्माण एजेंसी ने काम रोका हुआ है। निर्माण कार्य दोनों तरफ कृष्णा कालोनी साइट व जीतू वाला साइड सीवरेज लाइन व पानी की सभी लाइन शिफ्ट हुए 2 महीने हो गए, मगर काम नहीं किया जा रहा।

उन्होंने निर्माण एजेंसी पूनिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र शुरू नहीं किया और समय सीमा में काम पूरा नहीं किया गया तो लोग सडक़ पर उतर कर कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने में संकोच नहीं करेंगे। इस अवसर पर अशोक कौशिक, सुंडाराम, हनुमान प्लंबर, कुंदनलाल भारद्वाज, शिवकुमार भारतीय, रामशरण ठेकेदार, मनीष बंसल, संदीप सिंह उपाध्याक्ष, बलजीत सिंह गिल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed