फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Residents are furious over the lack of sewage disposal, and the Jeetwala disposal gate is locked.

Bhiwani News: दूषित पानी की निकासी न होने से भड़के लोग, जीतुवाला डिस्पोजल गेट पर जड़ा ताला

Fri, 10 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Residents are furious over the lack of sewage disposal, and the Jeetwala disposal gate is locked.
जीतुवाला डिस्पोजल के गेट पर ताला लगाते जीतुवाला निवासी।
भिवानी। दिनोद रोड स्थित जीतुवाला रेलवे फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दो गलियों से दूषित पानी की निकासी न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जीतुवाला डिस्पोजल के गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया। लोगों का कहना था कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सीएम विंडो, समाधान शिविर और विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रोष व्यक्त करने वालों में मोहन, सोमबीर, पंकज, सुनील, रामनिवास, धर्मबीर, संदीप, जयनारायण, सुखबीर, मनोज, परमल पूनियां, राजू, दिलबाग, रोशन, रामबीर और जितेंद्र शामिल थे। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले पुल निर्माण के दौरान सीवर लाइन को शिफ्ट किया गया था। उस समय दो गलियों के दूषित पानी की निकासी के लिए सीवर मैनहोल बनाए जाने थे लेकिन ये मैनहोल आज तक नहीं बने। इसी कारण गलियों में सीवर का दूषित पानी जमा है जिसकी निकासी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायतों के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अस्थायी तौर पर एक प्लास्टिक पाइप डालकर पानी निकालने की व्यवस्था की थी मगर अब वह पाइप भी जगह-जगह से लीक हो चुका है। इससे गली और सर्विस रोड दोनों जगह लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पोजल पर नहीं मिला कोई कर्मचारी
शुक्रवार दोपहर जब क्षेत्रवासी जीतुवाला डिस्पोजल पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। जानकारी के अनुसार लाइनपार जीतुवाला क्षेत्र की लगभग 12 कॉलोनियों के दूषित पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नौ एमएलडी क्षमता का अलग डिस्पोजल बनाया हुआ है। लेकिन दिनोद रोड पुल निर्माण के दौरान मुख्य सीवर लाइन को शिफ्ट कर दिया गया था। उसी के बाद से कुछ गलियों में पानी निकासी की समस्या बनी हुई है।


सीवर लाइन शिफ्ट किए जाने के दौरान ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उस समय ही क्षेत्र की सीवर लाइन में दिक्कतें सामने आई थीं। गलियों से गंदे पानी की निकासी के लिए अलग से सीवर मैनहोल बनाए जाने की मांग की गई थी लेकिन अधिकारी लगातार आनाकानी करते रहे और मैनहोल नहीं बनाए। इसी वजह से घरों का दूषित पानी मुख्य लाइन तक नहीं पहुंच पा रहा है। अब विभाग के एसडीओ ने दिवाली के बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। - अनिल कुमार, वार्ड 18 से नगर पार्षद प्रतिनिधि



जीतुवाला जोहड़ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गली में दूषित पानी की निकासी की समस्या है। फिलहाल अस्थायी बंदोबस्त किया गया था लेकिन दिवाली के बाद इस क्षेत्र में निकासी का स्थायी समाधान शुरू कराया जाएगा। इसके बाद किसी भी गली में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। - सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed