{"_id":"68336d4e94e1b7c12e0b91b2","slug":"resident-welfare-association-chief-demanded-cancellation-of-false-fir-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134567-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान ने की झूठी एफआईआर रद्द करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान ने की झूठी एफआईआर रद्द करवाने की मांग
Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भिवानी पुलिस ने चार नामजद सहित 20-25 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में भिवानी पुलिस द्वारा दी भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। रामकिशन शर्मा ने पूरी तरह से झूठा एवं बेबुनियाद बताते हुए एसपी को शिकायत दी है। उसने झूठी एफआईआर रद्द करवाने की मांग की है।
एसपी को शिकायत सौंपते हुए रामकिशन शर्मा ने कहा कि वे हरिद्वार में थे तथा यहां आने पर उन्हें पता चला कि हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट परिसर में तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वे 82 वर्षीय बुजुर्ग हैं। ऐसे में कहीं पर तोड़फोड़ करना व किसी को जान से मारने की धमकी देना उनकी क्षमता से बाहर है। इससे स्पष्ट है कि उनके खिलाफ रंजिशन यह मामला झूठा दर्ज करवाया गया है। संवाद