{"_id":"64e652d87ec1e4cadc0a50a4","slug":"representatives-of-15-states-will-brainstorm-on-an-education-system-from-today-in-port-blair-bhiwani-news-c-21-hsr1027-204089-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पोर्ट ब्लेयर में 15 राज्यों के प्रतिनिधि आज से करेंगे एक शिक्षा पद्धति पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पोर्ट ब्लेयर में 15 राज्यों के प्रतिनिधि आज से करेंगे एक शिक्षा पद्धति पर मंथन
Thu, 24 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षाबोर्ड के चेयर मैन डॉ. वीपी यादव।
भिवानी। अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर स्थित शिक्षा सदन में वीरवार से दो दिवसीय एनसीईआरटी का पूरे देश में एक शिक्षा और परीक्षा पद्धति को लेकर सम्मेलन होगा। इसमें पूरे देश से 15 राज्यों के शिक्षा बोर्डों से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव सम्मेलन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों में लागू की गई शिक्षा नीतियों और परीक्षा पद्धतियों को लेकर विस्तृत मंथन होगा। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी बेहतर विकल्पों को अपनाने की दिशा में जरूरी कदम उठाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूरे देश में एक शिक्षा पद्धति को लागू करने और शिक्षा के साथ परीक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए बुधवार से दो दिवसीय सम्मेलन अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर स्थित शिक्षा सदन में शुरू होगा। इस सम्मेलन में 15 राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य असेसमेंट सिस्टम को डेवलपमेंट करना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा नीति को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों ही कानून बनाते हैं। इनमें तालमेल बैठाकर पूरे देश में एक शिक्षा और एक परीक्षा नीति को विकसित कर उसे बेहतर ढंग से लागू करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि किस बोर्ड में सबसे बेहतर विकल्प लागू किए हैं, उनका अनुशरण अन्य बोर्ड भी कर सकते हैं।