फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Report filed against three for assaulting a bank employee

फालोअप: बैंक कर्मी के साथ मारपीट करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three for assaulting a bank employee
भिवानी। औद्योगिक थाना पुलिस क्षेत्र में बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि घायल बैंक कर्मचारी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस को दिए बयान में गांव भैरवी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह इंडस बैंक में कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह वह न्यू भारत नगर स्थित बैंक की ब्रांच में काम कर रहा थे, जबकि अन्य कर्मचारी बैंक को मिनी बाईपास क्षेत्र में शिफ्ट करने के लिए सामान रखने में लगे हुए थे। अचानक बैंक में बिल्डिंग मालिक रमेश दो युवकों हेमंत और प्रिंस के साथ आ गया, जिसने आते ही उसे धमकाना शुरू कर दिया। दिनेश ने बताया कि रमेश, हेमंत और प्रिंस ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर में प्लास्टिक की कुर्सी और ईंट भी मारी। आरोपियों ने उससे लॉकर की चाबी भी छीन ली। झगड़े का शोर सुनकर बैंक कर्मचारी नवीन मौके पर पहुंचा और उसे छुड़वाया, जिसके बाद वे तीनों उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। औद्योगिक थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि घायल बैंक कर्मचारी दिनेश की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed