{"_id":"57c6d6dd4f1c1bb80d2cafba","slug":"rent-passengers-roadwayes-protest-bus-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा किराया वसूलने पर बिफरे लोग, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा किराया वसूलने पर बिफरे लोग, जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
तोशाम-बहल मार्ग पर रोडवेज द्वारा लोगों से मनमाने ढंग से किराया वसूले जाने का मामला सामने आया है। गांव संड़वा की युवा क्लबों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गलत किराया वसूली करने का विरोध जताया। बुधवार को गांव संड़वा से आजाद युवा क्लब और शहीद भगत सिंह युवा क्लब ने एसडीएम देवीलाल सिहाग को ज्ञापन सौंपकर रोडवेज द्वारा तोशाम से संडवा के लिए जा रहे किराए पर एतराज जताया है। आजाद युवा क्लब के प्रधान विकास रॉयल व भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि तोशाम से संड़वा की दूरी 18 किलोमीटर है। विभाग द्वारा तय 85 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से 15 रुपये 30 पैसे बनता है।
अगर रोडवेज के कहे अनुसार तोशाम से संडवा की दूरी बीस किलोमीटर मानें तो भी किराया 17 रुपये बनता है। जबकि तोशाम से संड़वा का किराया 18 रुपये वसूला जा रहा है। युवाओं ने एसडीएम से मार्ग का सर्वे करवाकर किराया ठीक करवाए जाने की मांग की है। रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा ने बताया कि अगर ऐसी कोई बात है तो मामले की जांच की जाएगी। एसडीएम देवीलाल सिहाग ने बताया कि युवाओं का ज्ञापन उन्हें मिला है। जल्दी ही मार्ग का सर्वे करवाकर समाधान करवाया जाएगा।
संड़वा के बाहर से ही मुड़ जाती हैं बसें
काफी समय से रोडवेज बसें गांव में जाने की बजाए गांव से बाहर बने पुल के पास से या तो बुशान की तरफ चली जाती हैं या यहीं से मुड़कर वापस चली जाती हैं। ऐसे में दूरी ओर भी घट जाती है।
विज्ञापन
तोशाम से पटौदी के किराए पर भी है विवाद
पटौदी निवासी एडवोकेट ओमप्रकाश कड़वासरा ने बताया कि तोशाम से पटौदी की दूरी 14 किलोमीटर है और रोडवेज द्वारा किराया भी 14 रुपये वसूला जा रहा है जो कि गलत है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी सबित पान्नू से दूरी को लेकर पुष्टि की गई तो उन्होंने बताया कि तोशाम से पटौदी की दूरी 14 किलोमीटर है और पटौदी से संड़वा की दूरी 4 किलोमीटर है।