फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Renovation work of Bhiwani Railway Junction in final stage

Bhiwani News: भिवानी रेलवे जंक्शन का नवीनीकरण कार्य अंतिम चरण में

Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of Bhiwani Railway Junction in final stage
भिवानी रेलवे स्टेशन का मुख्य गेट।
भिवानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शहर के रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम कई माह से कराया जा रहा है। अब यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आजकल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर राजस्थानी पत्थर लगाए जा रहे हैं। जंक्शन के मुख्य गेटों को सुधारा गया है। गेट का सुंदरीकरण लाल पत्थरों से किया गया है। वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। डिजिटल सूचना पट्ट लगाए गए हैं। कैंटीन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन दुरुस्त की गई है। यात्रियों के लिए लिफ्ट लगाई गई है। बिजली से चलने वाली सीढ़ियों को चालू कर दिया गया है। एंट्री गेट के पास फव्वारा लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार किया गया है। प्रतीक्षालय के साथ यात्रियों के बैठने के लिए हॉल तैयार किया गया है।
विज्ञापन

शहर के जंक्शन से रोजाना 52 ट्रेनों का आवागमन होता है। दो ट्रेनें साप्ताहिक जंक्शन से होकर गुजरती हैं। इस कारण प्लेटफॉर्म पर गाड़ियों का दबाव रहता है। फिलहाल शहर के जंक्शन पर तीन प्लेटफॉर्म बने हैं। जहां सभी रेलगाड़ियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कामिनी चौहान ने बताया कि जंक्शन का नवीनीकरण का कार्य चल रहा है लेकिन चार नंबर प्लेटफॉर्म बनना बाकी है। प्लेटफॉर्म नंबर पांच के लिए जगह का अभाव है। इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर चार का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है।

यह काम हो चुका पूरा
अमृत योजना के तहत प्रवेश द्वार तैयार है। रेलवे स्टेशन परिसर में फेंसिंग लाइटें लगाई जा रहीं हैं। वाहन पार्किंग बनाकर शुरू कर दी है। टिकट घर को नया स्वरूप दिया गया है। नया प्रतीक्षालय तैयार कर बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर कैंटीन खुल चुकी है। वाशेबल एप्रन का काम पूरा हो चुका है। गाड़ियों को धाेने के लिए पानी की पाइपलाइनों को सुधारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed