फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Remains of two Nilgais and one injured one were found in Pipaliya Johad.

Bhiwani News: पिपलिया जोहड़ में दो नीलगायों के अवशेष व एक घायल मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Remains of two Nilgais and one injured one were found in Pipaliya Johad.
बहल। गांव गोकलपुरा के पिपलिया जोहड़ में शुक्रवार को एक नीलगाय का घायल अवस्था में मिलना और पास में दो नीलगायों के शरीर के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शिकारियों ने नीलगायों को मारकर उनके अवशेष वहीं फेंक दिए हैं। सूचना मिलते ही वन्य संरक्षण टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पिपलिया जोहड़ क्षेत्र में एक नीलगाय को तड़पते हुए घायल अवस्था में देखा। उसी स्थान पर दो अन्य नीलगायों के शरीर के अवशेष भी मिले जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। वन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय को कैरू स्थित चिंकारा प्रजनन केंद्र में उपचार के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष आशंका जताई कि शिकारी नीलगायों को मारकर उनका मांस बेचने की कोशिश कर रहे हो सकते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोकलपुरा गांव में मृत मिली मादा मोर

वहीं गोकलपुरा गांव में ही रामचंद्र पूनिया के मकान पर एक मादा मोर मृत मिली। ग्रामीणों का कहना है कि हो सकता है मादा मोर किसी वायरस की चपेट में आई हो इसलिए उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पोस्टमार्टम कराने और वायरस की पुष्टि होने पर अन्य मोरों को बचाने के उचित कदम उठाने की अपील की। वन विभाग ने भी इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed