फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Religious and cultural events were held in the city on the occasion of Lord Maharishi Valmiki Jayanti

Bhiwani News: भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में हुए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 07 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Religious and cultural events were held in the city on the occasion of Lord Maharishi Valmiki Jayanti
वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मनोज दलाल व अन्य अतिथियों का स्वागत करते लोग। स

विज्ञापन
लोहारू। भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शहर में कई जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत मंगलवार को प्रशासन द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम मनोज दलाल ने शिरकत की। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन बंटी तायल, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट संजय नेहरा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनपत सैनी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि मानव जन्म से नहीं कर्म से बड़ा और पूजनीय होता है। उन्होंने बताया कि भगवान महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता और आदिकाल के कवि थे जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज को पूर्वजों के इतिहास को न भूलने और उनका सम्मान करने की प्रेरणा दी। एसडीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, करुणा और समरसता का अमर संदेश दिया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन एडवोकेट संजय नेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष बंटी तायल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हमारे जीवन के लिए पथ प्रदर्शक का काम करती है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजयप्रभा, पार्षद रवि केडिया, नवीन, जय सिंह सैनी, अजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापुरुषों के आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय
मार्केट कमेटी चेयरमैन एवं एडवोकेट संजय नेहरा ने कहा कि सरकार ने संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत-महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है जो समाज में समरसता की भावना प्रबल करने में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें संत-महापुरुषों की जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने की शिक्षा लेनी चाहिए।



वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभा यात्रा
हर वर्ष की भांति इस साल भी समाज के लोगों ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर में शोभा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में बच्चों ने लव-कुश की भूमिका निभाई और अश्वमेध यज्ञ के घोड़े के साथ झांकी प्रदर्शित की। इस झांकी और शोभा यात्रा की तैयारियों के लिए समाज के लोग एक महीने पहले से जुट गए थे। मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि और घोड़े पर सवार लव-कुश की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या ने हिस्सा लिया और डीजे की धुनों पर लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed