फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relief from cold due to sunshine after two days

Bhiwani News: दो दिन बाद दिन में धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine after two days
गांव बीरण के खेतों में लहराती सरसों की फसल। 
भिवानी। जिले में शनिवार दोपहर को दो दिन बाद निकली धूप से लोगों से ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से पार्कों में भी बुजुर्गों व बच्चों की भीड़ देखी गई। पिछले तीन दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से ठंड बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 6 जनवरी को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद शनिवार को दिन के समय निकली धूप के कारण लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.9 व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जो शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक उछाल आया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। हालांकि, 6 जनवरी को बारिश के कारण ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। सर्दी से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी गर्म कपड़े और गर्म पेय पदार्थ पीने की सलाह

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। बिना गर्म कपड़ों पहने कहीं न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed