फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relaxation in lockdown, crowd of people gathering in the markets.

लॉकडाउन : पांच नाकों से बाजारों में भीड़ रोकने का प्रयास, फिर भी उमड़ रहे लोग

Fri, 08 May 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Relaxation in lockdown, crowd of people gathering in the markets.
शहर के कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में बच्चे के साथ जाती महिला। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन के चौथे दिन नियम ताक पर रहे और लापरवाही चरम पर। शहर थाना पुलिस ने बाजारों में भीड़ रोकने के लिए पांच नाके लगा चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की एंट्री रोक दी। इसके बावजूद बाजारों में भीड़ रही। नगर परिषद ने अधिकारियों ने भी अभियान चलाकर 15 दुकानदारों के चालान किए और पांच दुकानों को बंद कराया। ट्रैफिक पुलिस ने भी 50 चालान किए। इसके बावजूद दोपहर तक नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

सरकार और जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में दी गई रियायत का लोग गलत फायदा उठा कर रहे हैं। सामुदायिक दूरी, मास्क आदि सभी नियम ताक पर रखे हुए हैं। अधिकतर लोग तो सिर्फ बाजार कितने खुले, यह देखने के लिए ही घूमने निकल रहे हैं। दुकानों पर भी नियमों की अवहेलना हो रही है। बिचला बाजार, दिनोद गेट क्षेत्र, सराय चौपटा से वैश्य स्कूल मार्ग, नया बाजार, महम गेट चौक क्षेत्र में जाम के हालात रहे। लगातार दूसरे दिन नगर परिषद और पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। 15 ऐसे दुकानदार मिले, जहां निर्धारित से ज्यादा भीड़ मिली। तुरंत इनका चालान कर प्रति दुकानदार 200 रुपये वसूले गए। इसके अलावा पांच दुकानों को बंद भी करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं शहर थाना पुलिस ने घंटाघर चौक, फूल मार्केट नया बाजार, जैन चौक, सराय चौपटा से वैश्य स्कूल मार्ग के पास नाके लगाकर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की शहर के बाजारों में एंट्री रोकी। बावजूद इसके भीड़ खूब रही। इतना ही नहीं 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। एसएचओ सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि 10 वर्ष से कम बच्चों के साथ काफी महिलाएं बाजारों में आई हुई थी, जिन्हें घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने 80 चालान
लॉकडाउन में नियम तोड़ बेवजह घूमने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने भी शिकंजा कसा। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ की टीम ने पुराना हाउसिंग बोर्ड पटेल नगर मार्ग पर दर्जनों दुपहिया वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ सुशील कुमार की टीम ने शहर भर में 80 वाहनों के चालान काटे। कई युवकों को तो पुलिस ने भागते हुए दबोचा और फिर उनके चालान काटे।
ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि बेवजह सड़कों पर घूमकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। रोजाना ट्रैफिक पुलिस दो लाख रुपये के चालान कर रही है। औसतन 80 से 90 चालान नियमों का उल्लंघन करने पर ही काटे जा रहे हैं।

आज 15 दुकानों के चालान किए है और पांच दुकानें बंद किया गया है। बिना मास्क वालों को चेतावनी दी गई है। कल से सख्ती बढ़ाई जाएगी। - दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

दिनोद गेट क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतारें।

दिनोद गेट क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतारें।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed