{"_id":"6568c8e07412c7ef6b09654e","slug":"relatives-who-came-to-dashotan-ceremony-in-dhabdhani-opened-fire-with-a-licensed-gun-one-youth-injured-bhiwani-news-c-21-hsr1027-270108-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ढाबढाणी में दशोटन समारोह में आए रिश्तेदारों ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, एक युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ढाबढाणी में दशोटन समारोह में आए रिश्तेदारों ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, एक युवक जख्मी
Thu, 30 Nov 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई में गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ उपचाराधीन रवि। स्वयं
भिवानी।
गांव ढाबढाणी में एक परिवार में बच्चे के जन्म पर दशोटन समारोह में आए रिश्तेदारों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। वारदात बुधवार देर रात करीब एक बजे की है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को रात को ही भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
वीरवार को जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने घायल युवक के रोहतक पीजीआई में पहुंच बयान दर्ज किए और इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी। जूई कलां पुलिस को दिए बयान में गांव ढाबढाणी निवासी रवि (30) ने बताया कि उनके गांव में अशोक के परिवार में बच्चे के जन्म पर बुधवार रात को दशोटन समारोह का आयोजन किया गया था। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात को जब वह अशोक के घर पर थे कि इसी दौरान कार्यक्रम में अशोक के रिश्तेदार राकेश व उसके साथ आए दो अन्य लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से कई हवाई फायरिंग की। इस दौरान फायरिंग करते समय गोली के कुछ छर्रे उसके पैर में जा लगे। इससे लहूलुहान हालत में परिजन उसे बुधवार देर रात को ही भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसके बाएं पैर में गोली के छर्रे लगने से गंभीर जख्म को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं वीरवार सुबह जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी इकबाल ने घायल युवक के बयान दर्ज किए। पुलिस के जांच अधिकारी इकबाल ने बताया कि युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।