फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Registration of more than 72 thousand farmers on the portal, only 2566 farmers have reached till now to sell millet

Bhiwani News: 72 हजार से अधिक किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण, बाजरा बेचने अब तक पहुंचे मात्र 2566 किसान

Wed, 09 Oct 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Registration of more than 72 thousand farmers on the portal, only 2566 farmers have reached till now to sell millet
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में अब तक 2566 किसान अपनी करीब 66 हजार क्विंटल बाजरा की फसल सरकार को बेच चुके हैं, जबकि मेरी फसल मेरा पोर्टल पर 72 हजार से अधिक किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जिला मुख्यालय की मंडी में अब बाजरा की ढेरियां बढ़ने लगी हैं। वहीं उठान धीमा चलने के कारण मंडी में नई आवक लेकर आने वाले किसानों को भी खाली प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है। मंडी में सीवर लाइन का काम चल रहा है। इसकी वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं, हालांकि अधिकारी इस कार्य को तेजी से पूरा कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

किसानों के गेट पास के लिए भी गेट पास बूथ पर लाइन लग रही है। बुधवार को 526 किसान 12 हजार 174 क्विंटल बाजरा लेकर जिला मुख्यालय की मंडी में पहुंचे। बुधवार को सरकारी खरीद एजेंसी ने 550 किसानों की करीब 12 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा की फसल खरीद की। वहीं खरीद के साथ ही बाजरा की भराई का काम भी चल रहा है। इसकी वजह से दूर-दूर तक मंडी में बाजरा के लाखों कट्टे ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी पहुंचे किसानों का कहना है कि खरीद अभी धीमी चल रही है। कई ढेरियों को तो अधिकारी अधिक नमी की वजह से रिजेक्ट कर देते हैं, जिसके लिए किसान को दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ता है। वहीं किसानों को फसल खरीद के बाद भी 72 घंटे के अंदर खाता में भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में बुधवार को साढ़े पांच सौ किसानों का करीब 12 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा सरकारी तौर पर खरीद कराया है। जबकि मंडी में बाजरा की नियमित रूप से खरीद चल रही है। इसी के साथ मंडी से बाजरे का उठान भी कराया जा रहा है। अब धीरे-धीरे मंडी में बाजरा की आवक तेज होने लगी है।
-गुरुप्रकाश, इंचार्ज, सरकारी खरीद एजेंसी नई अनाज मंडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article