फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Registration camp organized in Aastha Special School

Bhiwani News: आस्था स्पेशल स्कूल में लगाया पंजीकरण शिविर, 250 पात्र लाभार्थियों का चयन

Sun, 13 Jul 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Registration camp organized in Aastha Special School
आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांगजनों का पंजीकरण करती एल्मिको टीम के सदस्य।
भिवानी। दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से आस्था स्पेशल स्कूल के प्रांगण में रविवार को पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ट्राई साइकिल, चार्जिंग ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, वॉकर, मोबाइल फोन और टीएलएम किट जैसे सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। इस दौरान 250 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण करवाया जिनमें से उपयुक्त व्यक्तियों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रीना गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदप्रकाश शर्मा, जगदीश वधवा, अनु मेहता, रोहित और संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम प्रभारी डॉ. प्रिया चौधरी ने बताया कि शिविर के माध्यम से चिह्नित किए गए सभी लाभार्थियों को जल्द ही उपकरण आस्था स्पेशल स्कूल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। इस सफल आयोजन के पीछे आस्था स्पेशल स्कूल के संस्थापक विजय शर्मा और उनकी धर्मपत्नी एडवोकेट सुमन शर्मा की सेवा भावना और समर्पण प्रमुख रहा। शिविर समन्वयक की भूमिका डॉ. तरुण कुलश्रेष्ठ और एडवोकेट सुनील पंवार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed