{"_id":"685c4abb5dfaa1db0b00112b","slug":"recruitment-exam-for-teachers-and-principals-will-be-held-on-june-30-bhiwani-news-c-21-hsr1034-654382-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 30 जून को होगी शिक्षकों व प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 30 जून को होगी शिक्षकों व प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा
Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के शिक्षा निदेशालय से संबद्ध राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों और प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 30 जून को होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 27 जून से जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि परीक्षा का आयोजन प्रदेश के प्रशासनिक मंडल स्तर पर किया जाएगा। परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन सुनिश्चित करें। ऐसे नेत्रहीन, दृष्टिबाधित या अशक्त अभ्यर्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं और लेखक की सहायता लेना चाहते हैं, उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति जमा करवानी होगी, जिसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक की अशक्तता प्रमाणित हो।