{"_id":"62644c21cf4215488601a7f4","slug":"recitation-in-gurudwara-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-guru-tegh-bahadur-bhiwani-news-hsr6298606197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर हुआ गुरुद्वारे में पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर हुआ गुरुद्वारे में पाठ
विज्ञापन
गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ सुनती संगत। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। गुरु तेग बहादुर सिंह के 400वें प्रकाश पर्व पर पानीपत में रविवार को होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह में जिले से 47 अलग-अलग स्थानों से बसें रवाना होंगी। इनमें श्रद्धालु सवार होकर पानीपत जाएंगे। प्रत्येक बस पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, ताकि बसों में जाने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पानीपत में प्रकाश पर्व सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा।
वहीं, शनिवार को भी घंटाघर स्थित गुरुद्वारे में सुखमणी साहब का पाठ हुआ। इसमें पंगत ने गुरु अर्जुन देव व गुरु तेग बहादुर को याद किया। घंटाघर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार इंद्रमोहन व महिला विंग प्रधान कृष्णा मक्कड़ ने बताया कि रविवार को पानीपत में गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसी दिन गुरु अर्जुन देव का भी प्रकाशोत्सव है।
एडीसी राहुल नरवाल ने शनिवार को पंचायत भवन में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी बसों के चालक/परिचालक व वालंटीयर से फोन पर संपर्क करें ताकि आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस में नागरिकों के रिफ्रेशमेंट रखवाई गई है।
विज्ञापन
यहां-यहां से होंगी बसें रवाना
प्रकाश पर्व के लिए 24 अप्रैल के लिए बवानीखेड़ा ग्ररुद्वारा, बलियाली गुरुद्वारा, सिपर गुरुद्वारा, तोशाम गुरुद्वारा, चांग गुरुद्वारा, ढिगावा, भिवानी गुरुद्वारा, वैश्य कॉलेज भिवानी, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी, राजकीय महाविद्यालय भिवानी, घंटाघर गुरुद्वारा, पुर, राजकीय महाविद्यालय लोहारू, डब्लूसीडीपीओ कार्यालय, नजदीक पंचायत भवन, कृष्ण प्रणामी आश्रम के नजदीक, गांव बड़वा, देवसर, हालुवास, कृष्णा कॉलोनी, रामनगर, सेक्टर 13, चंद्रगिरी स्कूल जैन चौक, रतेरा, ढाणी खालसा, सीबीएलयू भिवानी, जमालपुर, राजकीय महाविद्यालय सिवानी और बीएड कॉलेज भिवानी से बसें रवाना होंगी। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार अग्रवाल, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, तहसीलदार रविंद्र मलिक, नायब तहसीलदार अशोक सांखला उपस्थित रहे।
विधायक ने की रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था
पानीपत में 24 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर सिंह के 400 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने वाले नागरिकों/श्रद्धालुओं के लिए बवानीखेड़ा विधायक विशंभर वाल्मीकि की तरफ से रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है। शनिवार को पंचायत भवन में नोडल अधिकारियों को विधायक की तरफ से प्रशांत कुमार ने अपनी मौजूदगी मे रिफ्रेशमेंट का वितरण करवाया। संवाद