फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ravi murder case: Four years ago, Ravi broke the leg of murder accused Hariya due to a quarrel

खुलासा: चार साल पहले रवि ने तोड़ दिया था हत्या आरोपी हरिकिशन उर्फ हरिया का झगड़े में पांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ravi murder case: Four years ago, Ravi broke the leg of murder accused Hariya due to a quarrel
भिवानी। लाइनपार ग्वार फैक्टरी क्षेत्र में मंगलवार रात अपहरण कर जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरिकिशन उर्फ हरिया ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि चार साल पहले मृतक रवि ने झगड़े में उसका एक पांव तोड़ दिया था। पुरानी रंजिश का हिसाब-किताब चुकता करने के लिए बदले की भावना से जब हरिकिशन उर्फ हरिया ने रवि को सामने देखा तो नशे की हालत में तैश में आ गया। इसके बाद हरिकिशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिम ट्रेनर रवि की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद रवि को लोहानी के पास सड़क किनारे फेंक फरार हो गया था। रवि हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रवि की हत्या के सभी आरोपी 2015 से पहले रवि के साथ ही जिम में कसरत किया करते थे। सभी की आपस में बोलचाल भी थी। मगर हरिया के साथ झगड़ा होने के बाद उनकी दुश्मनी हो गई। शहर के सुनारों वाला जोहड़ के समीप स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में 11 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे रवि और उसके दोस्त पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में सौरभ को गंभीर चोटें आईं जबकि जिम ट्रेनर रवि को आरोपी गाड़ी में अपहरण कर ले गए थे। रवि को बाद में आरोपियों ने मारपीट कर भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर जुई से पहले गांव लोहानी के समीप सड़क किनारे देर रात को फेंक दिया था। इस वारदात की जानकारी देर रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। इसके बाद रात को ही डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, सिटी पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार और सीआईए की दोनों टीमें तलाश में जुट गई थी। इस दौरान गांव लोहानी के समीप रवि बेसुध हालत में मिल गया था। जिसे पहले नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया था। 12 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने सौरभ की शिकायत पर डाबर कॉलोनी निवासी हरिकिशन उर्फ हरिया सहित 10 अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास, हत्या व अपहरण का केस दर्ज किया था। सीआईए प्रथम के इंचार्ज योगेश कुमार की टीम एएसआई बलजीत ने रवि हत्याकांड में नामजद आरोपी डाबर कॉलोनी निवासी हरिकिशन उर्फ हरिया को गांव बामला से गिरफ्तार किया। उसके साथी नवीन उर्फ ढीलू बृजवासी कॉलोनी को भाखड़ा जुई से काबू किया। भाखड़ा जुई से ही वरुण उर्फ सोनू वासी शास्त्री नगर व कमल उर्फ डीसी वासी शास्त्री नगर को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

खुलासा : वारदात के बाद गए गुरुग्राम, सोशल मीडिया से खबरों पर रखी नजर
हरिया और उसके साथी वारदात को अंजाम देने के बाद लोहानी से जुई, बाढ़डा, दादरी, झज्जर होते हुए गुरुग्राम चले गए थे। वहां जगह-जगह पुलिस तैनात देखकर डर गए और वापस झज्जर आ गए। झज्जर के पास एक ढाबे पर खाना गया और फिर वहां से बाढ़ड़ा के नजदीक खेतों में ही गाड़ी रोकर वहां रुक गए। सोशल मीडिया के जरिये लगातार खबरों पर नजर बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घंटाघर चौक पर लगाया था आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जा
रवि हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने वीरवार को पांच घंटे तक घंटाघर चौक पर जाम लगाया था। परिजन शव को सड़क पर रखकर देर रात आठ बजे तक डटे रहे थे। जिसके बाद सीआईए की टीम के अथक प्रयासों के बाद मुख्य आरोपी व उसके तीन साथी हाथ लगे थे। जिसके बाद ही परिजन सड़क से उठे और शव को ले जाने के लिए राजी हुए थे।
आरोपी हरिया पर हत्या व झगड़े के तीन केस दर्ज
सीआईए इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरिकिशन उर्फ हरिया पर पहले भी तीन केस दर्ज हैं। इसमें एक हत्या का केस दर्ज है, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका है। जबकि एक झगड़े के केस में वह बरी हुआ है और दूसरे झगड़े का केस विचाराधीन चल रहा है।

रवि हत्याकांड के चारों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। हरिया ने पुरानी रंजिश में रवि की जान ली है। हत्या आरोपी हरिया पर पहले भी हत्या व मारपीट के तीन केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed