{"_id":"670a92681845e69b4e07c540","slug":"ravana-kumbhakarna-and-meghnad-effigies-were-burnt-with-green-fireworks-and-cultural-programs-in-bhiwani-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: ग्रीन आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: ग्रीन आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतला दहन
Sat, 12 Oct 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:44 PM IST
सार
दर्शकों की भीड़ की वजह से व्यवस्था बनाने में भी आयोजकों को खूब पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन
भिवानी में रावण दहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजय दशमी पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रीन आतिशबाजी का भी शहरवासियों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुतलों का दहन किया।
विज्ञापन
शहर के सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसैन रामलीला कमेटी की ओर से चार दिवसीय रामलीला मंचन के बाद 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दहन से पहले रामलीला के कलाकारों ने अद्भुत अभिनय का परिचय दिया। इस मौके पर दिल्ली से विशेष तौर पर आमंत्रित कलाकारों ने भी नृत्य के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
इसके बाद राम के बाण के साथ ही एक-एक कर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों से धमाके के साथ आग की गगनचुंभी लपटें उठने लगी। इस दृश्य को दर्शक अपने मोबाइल फोन में भी कैद करने में जुटे रहे।
विज्ञापन