फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rare combination of planets after 59 years on Dhanteras, shopping will bring happiness and prosperity in the house

Bhiwani News: धनतेरस पर 59 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग, खरीदारी से घर में सुख-समृद्धि का होगा प्रवेश

Wed, 08 Nov 2023 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rare combination of planets after 59 years on Dhanteras, shopping will bring happiness and prosperity in the house
तोशाम। धनतेरस पर इस बार ग्रहों की बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इस धनतेरस शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहेंगे। साथ ही इस दिन शश राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि धनतेरस की तिथि पर शुभ योग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धनतेरस पर ग्रहों का बहुत ही दुर्लभ संयोग 59 साल बाद बन रहा है। दरअसल, इस बार धनतेरस पर शनि अपनी राशि कुंभ में 30 साल बाद रहेंगे। वहीं, शुक्र कन्या राशि में और गुरु मेष राशि में और सूर्य तुला राशि में रहेगा। ग्रहों की ऐसी स्थिति 59 साल बाद बनी है। इस दौरान गुरु मेष राशि में बैठकर अपनी सप्तम दृष्टि से सूर्य को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में बैठकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुक्र अपनी मित्र राशि कन्या में विराजमान हैं और दोनों हाथों से धन लुटा रहे हैं।
विज्ञापन


शास्त्री ने बताया कि धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस दस नवम्बर को है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। उस समय उनके हाथ में अमृत कलश भी था। पंडित श्रीकांत शास्त्री के मुताबिक कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे होगा। यह तिथि 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की तिथि पर पूजा का सही समय शाम 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक है। आप इस अवधि के दौरान पूजा-पाठ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस की तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। यह योग शाम 05:06 बजे के बाद बन रहा है। यह योग पूरी रात रहेगा। इस योग में पूजा करने से साधक को अनंत फल की प्राप्ति होगी। यह अवधि खरीदारी के लिए भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article