फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Randomization of polling parties and micro observers

Bhiwani News: पोलिंग पार्टियों व माइक्रो ऑब्जर्वर का हुआ रेंडमाइजेशन

Mon, 16 Sep 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Randomization of polling parties and micro observers
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में पोलिंग पार्टियों व माइक्रो ऑब्जर्वर का  रैंडमाइजेशन करवाते अध
भिवानी। चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार, सुजल जयंतीभाई मयात्रा व चरखी दादरी के सामान्य पर्यवेक्षक बीके वैद्य की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की। प्रक्रिया डीआरडीए हॉल में भिवानी व चरखी दादरी के सभी छह विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों व माइक्रो आब्जर्वर की ओर से पूरी की गई।
विज्ञापन

सामान्य पर्यवेक्षकों की देखरेख में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी महावीर कौशिक ने पूरी की। पर्यवेक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कहा कि पोलिंग-डे को सफल बनाने के लिए ये सारी मेहनत की जाती है। इसलिए चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल बनाते हुए मेहनत से कार्य करें ताकि समस्त चुनाव प्रक्रिया सरलता से अच्छी प्रकार से पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि पोलिंग पार्टी व माइक्रो आब्जर्वर की द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया आयोग द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी कराई गई। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत चुनाव के समय भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार पोलिंग स्टाफ के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। सभी बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है व 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पार्टी में चार सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कि जिला भिवानी व चरखी दादरी में चुनाव संपन्न करवाने के लिए कुल 1624 पोलिंग पार्टी हैं, इनमें से 1425 पोलिंग पार्टियां ड्यूटी पर रहेंगी तथा 199 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिला चुनाव में कुल 118 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं, इनमें भिवानी के लिए 53 व दादरी के लिए 37 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं तथा इसके अलावा 28 रिजर्व रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि ड्यूटियां लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि चुनाव के दौरान पोलिंग स्टाफ के कर्मचारी की उसके गृह ब्लॉक में ड्यूटी ना लगाकर अन्य ब्लॉक में लगाई गई है। इस दौरान जिला भिवानी के खर्च पर्यवेक्षक सेठ मोतीलाल सहदेव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार, डीआईओ अमित लांबा सहित चुनाव से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed