फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ramkishan won the election of District Primary Agriculture and Rural Development Bank Limited by 86 votes

Bhiwani News: जिला प्राइमरी एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड के चुनाव में रामकिशन ने 86 मतों से जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ramkishan won the election of District Primary Agriculture and Rural Development Bank Limited by 86 votes
दी ​भिवानी जिला प्राइमरी एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चुनाव में विजेता के साथ  समर्थक।
जुई। दी भिवानी जिला प्राइमरी एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर पद का रविवार को चुनाव हुआ। इसमें दो भिवानी, एक बौंद और एक जुई पैक्स में मतदान केंद्र बनाए गए। दिनोद से संसार सिंह और रामकिशन हलवासिया के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें रामकिशन हालुवास ने 86 मतों से विजय हासिल की। मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान कुल 507 वोट जुई पैक्स में डाले गए।
विज्ञापन

इनमें से संसार सिंह ने 284 मत, रामकिशन हालुवास ने 208 मत, महिपाल ने एक मत, ओमबीर ने तीन मत व सीमा को कोई भी मत नही मिला। जुई पैक्स से संसार सिंह 76 मतों से आगे थे, लेकिन बौंद व भिवानी के दो मतदान केंद्रों के ओवर ऑल परिणाम में रामकिशन हालुवास 86 मतों से विजेता घोषित किए गए। रामकिशन ने जुई पैक्स में पहुंच कर सभी उपस्थित लोगों से आशीर्वाद लिया व मीठा मुंह करवाया। इस अवसर पर मतदान टीम निरीक्षक विष्णु, ठेकेदार रमेश, महेंद्र शर्मा, बृजेश बीडीसी, रोहतास शर्मा, सतबीर मसाना, धनसिंह सहित अनेक वोटर उपस्थित थे।
विज्ञापन

दो कर्मचारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप
रामकिशन के एजेंट रमेश गिल ने बताया कि जिला प्राइमरी एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड के दो कर्मचारी जुई में ड्यूटी न होने के बावजूद सुबह मतदान शुरू होते ही जुई पैक्स परिसर में पहुंच गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारियों पर उम्मीदवार संसार सिंह के पक्ष में वोटिंग करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने सभी को परिसर से बाहर निकाल वोट डालने शुरू करवाए। इसके बाद दोनों कर्मचारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed