{"_id":"64bacb536f1232c04d0444c8","slug":"rambhaj-was-killed-by-hitting-a-brick-on-his-head-in-an-argument-while-playing-cards-bhiwani-news-c-21-hsr1027-182737-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ताश खेलते समय हुई कहासुनी में सिर में ईंट मारकर की थी रामभज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ताश खेलते समय हुई कहासुनी में सिर में ईंट मारकर की थी रामभज की हत्या
Fri, 21 Jul 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। ताश खेलते समय आपस में हुई कहासुनी के बाद सिर में ईंट मारकर ई-रिक्शा चालक रामभज की हत्या की गई थी। यह खुलासा हत्या आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है। सीआईए प्रथम ने रामभज हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।
गांव राजपुरा खरकड़ी निवासी पवन ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दी थी, जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि 17 जुलाई को उनका भाई रामभज ई-रिक्शा लेकर पत्नी को बच्चा होने पर घर से घी लेने के लिए गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों को 18 जुलाई को एक परिचित ने फोन कर सूचना दी कि उसका भाई रामभज एक निजी अस्पताल की गली में मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
सीआईए प्रथम के एएसआई बलजीत सिंह ने ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में तीन आरोपियों को सिटी स्टेशन भिवानी से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पुराना बस स्टैंड निवासी रवि, शंकर व विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2800 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि 15 जुलाई को ताश खेलते समय आपस में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में रामभज के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया और इस दौरान पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।