{"_id":"68d98fe4117d7765fd094c79","slug":"ramayana-provides-right-direction-to-youth-sadhvi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140424-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण युवाओं को सही दिशा प्रदान करती : साध्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण युवाओं को सही दिशा प्रदान करती : साध्वी
Mon, 29 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हलवास गेट स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल के सभागार में नौ दिवसीयय संगीतमयी श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया। शोभायात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर बाल योगिनी संत शिरोमणि साध्वी करुणागिरी महाराज ने किया।
इस अवसर पर जोगी वाला शिव मंदिर धाम के महंत वेदनाथ महाराज का विशेष सानिध्य रहा। शोभायात्रा में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर 108 कलश धारण कर बड़ी आस्था के साथ शामिल हुईं और पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना। प्रथम दिन कथा व्यास के रूप में साध्वी करुणागिरी महाराज ने भगवान श्रीराम कथा महायज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान की कथा व्यक्ति के जीवन को सही मार्ग पर ले जाती है।
उन्होंने कहा कि रामायण जैसा महाग्रंथ युवाओं को सही दिशा प्रदान करता है और समाज को सकारात्मक सोच से जोड़ता है। इस अवसर पर प्रदीपनाथ महाराज, शिक्षाविद त्रिलोक चंद गोयल, आत्मप्रकाश गोयल, डॉ. संजय गोयल, निदेशक पवन गोयल, भावना गोयल, सीमा गोयल मौजूद रहे।