फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ram devotees took out procession from Jahargiri Ashram

Bhiwani News: रामभक्तों ने जहरगिरी आश्रम से निकाली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees took out procession from Jahargiri Ashram
​भिवानी शहर में शोभा यात्रा के दौरान झांकी दिखाते कलाकार।
भिवानी। हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम से रामभक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। राम दरबार के सजे रथों, कतारबद्ध रामभक्तों व जय श्रीराम के नारों एवं हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से पूरा शहर राम मय हो गया। इस दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान छोटी कांशी भिवानी श्रीराम के उदघोष से गूंज उठी।
विज्ञापन

आश्रम के प्रवक्ता सुरेश सैनी ने बताया कि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत जूना अखाड़ा डाॅ. अशोक गिरी महाराज के सान्निध्य में निकाली गई शोभा यात्रा जहरगिरी आश्रम से शुरू होकर देवसर चुंगी, दिनोद गेट, घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट, फैंसी चौक, नया बाजार, सराय चौपटा, जैन चौक, पतराम गेट से होती हुए जहरगिरी आश्रम में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां भी सजाई गई। डाॅ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के रामभक्तों में उत्साह का माहौल है तथा वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यह उनके लिए गर्व का क्षण होने वाला है। महंत ने कहा कि 22 जनवरी को देश का प्रत्येक नागरिक अपने घरों में दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में दीपावली जैसा माहौल होगा।
विज्ञापन



पांच सौ साल बाद मंदिर में पधार रहे रामजी : मुकुंद शरण
भिवानी। कृष्ण प्रणामी मंदिर दादरी गेट के संत मुकुंद शरण ने कहा कि पांच सौ साल बाद श्रीराम पधार रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जन-जन उत्साहित है। उन्होंने रविवार को सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर होने वाले कार्यक्रम के लिए लोगों को न्योता देने के लिए शुरू की गई सात दिवसीय पदयात्रा को सातवें दिन शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सैकड़ों वर्षों बाद अयोध्या में राम मंदिर में राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर हर कोई जबरदस्त उत्साहित है। इस दिन पूरे देश के लोग सनातनी दिवाली मनाएंगे। मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि देश ही नहीं विश्व में जहां पर भारत या भारत वंशी रह रहे है। उनमें समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह है। श्याम सुंदर सनातनी ने मंदिर में दीए व ध्वजा वितरित की। रविवार को कृष्ण प्रणामी मंदिर से पदयात्रा शुरू होकर गौरीपुर, मधमाधवी, मानहेरू होते हुए धारेड़ू पहुंची। इस दौरान धारेड़ू मंदिर में मिट्टी के दीप तथा ध्वजा वितरित की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रमोद पुनिया, प्रशांत शर्मा, वीना, संदीप शास्त्री, बिमला परमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत खाखी बाबा मंदिर में यज्ञ का आयोजन
भिवानी। खाखी बाबा मंदिर में भी रविवार से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज हुआ। कार्यक्रमों के पहले दिन श्रीराम चरित मानस हवन एवं अखंड पाठ तथा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत खाखी बाबा मंदिर के महंत रामकृपा दास ने आहुति डालकर की। खाखी बाबा मंदिर के महंत रामकृपा दास ने बताया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत आयोजित हवन में सोमवार को सुबह 11 पूर्णाहुति होगी। इसके बाद साढ़े 11 बजे अयोध्या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उसके उपरांत भंडारे का आयोजन होगा। 22 को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। संवाद

कस्बे में निकाली तिरंगा शोभा यात्रा
ढिगावा मंडी। रविवार को कस्बे में राम भगतों द्वारा तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। ढिगावा मंडी कस्बे में बाढड़ा रोड पर स्थित बालाजी मंदिर में शुरू हुई नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ व सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ था। अयोध्या धाम में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन पर्व पर नव दिवसीय अखंड रामायण पाठ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन शुरू किया है। श्रीराम मंदिर के पुजारी ने बताया कि अयोध्या धाम में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ व सुंदरकांड दोपहर दो बजे से चार बजे तक शनिवार से शुरू होकर 22 जनवरी तक किया जा रहा है। रविवार को राम भगतों द्वारा तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। कल घरों को दीपावली की तरह सजा कर पांच-पांच दीप जलाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सरपंच धर्मवीर नेहरा, रविन्द्र जोगी, श्यामलाल, रिंकू सेठ सहित महिलाएं मौजूद थी। संवाद

श्रीराम के जयकारों से गुंजा गांव चांग

चांग। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव चांग में दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन गांव में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पंजाबी खत्री सभा द्वारा निकाली गई। यात्रा गांव चांग के गीता भवन मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य चौराहों से होते हुए गीता भवन मंदिर में समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूरा गांव में राममय माहौल हो गया। वहीं दूसरी ओर सूर्या यूथ ब्रिगेड की तरफ से भी गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं से बढ़ चढ़कर भाग लिया। पंजाबी सभा द्वारा निकाली गई यात्रा में पूर्व सरपंच देवेन्द्र कालड़ा, कृष्ण डुडेजा, मीनू लांगयान, गोविंदा, कृष्ण कुमार मौजूद थे। संवाद


हजारों भक्तों ने राम राज्य शोभा यात्रा निकाली

भिवानी। घोसियान चौक स्थित मां शाकंभरी देवी शोरेवाला मंदिर से हजारों भक्तों ने राम राज्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा घोसियान चौक, जैन चौक, बिचला बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, नया बाजार, घंटाघर, हांसी गेट, दिनोद गेट क्षेत्र बर्तन वाला का बाजार, दादरी गेट, हनुमान गेट क्षेत्र से निकलती हुई वाला मंदिर पर संपन्न हुई। शहर के विभिन्न हिस्सों में यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जोगी वाला मंदिर के महंत वेदनाथ ने अपने संदेश में कहा कि राम हमारी संस्कृति है और हमारे रोम-रोम में बसे हैं। रामराज्य यात्रा का आयोजन पंडित प्रदीप भारद्वाज काठी वाला के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सान्निध्य महंत वेदनाथ महाराज, ब्रह्मलीन राजीव लोचन महाराज एवं कोकतंत्राचार्य माई महाराज का रहा। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे जलाभिषेक एवं तिलक समारोह एवं सायं 6 बजे दीपोत्सव मनाकर भगवान श्रीराम के आगमन का जश्न मनाया जाएगा। 22 जनवरी को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता विभाग के प्रदेश प्रमुख वीरेंद्र कौशिक नीलम जैन, कुलदीप भारद्वाज, वेदपाठी पंडित रामविलास शर्मा, सतीश चाटवाला, संदीप बजाज, सौरव मिश्रा, अनिल बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed