फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rajya Sabha member Kiran again targeted Hooda

बाप-बेटे ने लोगों से गद्दारी की तो लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया : किरण

Wed, 22 Jan 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member Kiran again targeted Hooda
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनतीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। 
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र को निशाने पर लिया। किरण ने कहा कि बाप-बेटे ने लोगों से गद्दारी की तो लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही किरण ने कहा कि हरियाणा व यूपी की तरह कांग्रेस दिल्ली में भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन


किरण चौधरी बुधवार को भिवानी में विजय नगर स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं और हुड्डा व कांग्रेस के साथ केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। किरण ने सबसे पहले दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को 10 साल मौका दिया पर गंदगी व समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि दिल्ली मिनी इंडिया है और पीएम मोदी देश को विकसित देश बनाने की नीति पर चल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की जनता भी दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पर लगे आरोपों पर विपक्ष के सवालों को लेकर राजनीतिक स्तर गिरने की बात कही। इस मामले में जांच चल रही है। वहीं लोहारू में एससी छात्रा के सुसाइड मामले में कांग्रेस विधायक फरटिया पर उठे सवालों पर कहा कि इस मामले की भी सही जांच हो और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

किरण चौधरी ने 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर कहा कि किसान नेता डल्लेवाल मेडिकल के लिए राजी हो चुके हैं। हरियाणा के किसान मिलते हैं तो वो हरियाणा सरकार की ओर से सभी फसलों पर एमएसपी मिलने से खुश हैं। पंजाब के किसान अपनी सरकार से हरियाणा की तर्ज पर सभी फसलों पर एमएसपी व खाते में पैसे देने की मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed