फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rajasthan got robbed at ATM Kadma

राजस्थान में लूटा एटीएम कादमा में मिला

Sat, 27 Sep 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 27 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan got robbed at ATM Kadma

चार दिन पहले राजस्थान के बुहाना कस्बे में 35 लाख लूट मामले में एटीएम मशीन का हिस्सा जिले के कादमा गांव के एक कुएं में मिला। भिवानी व राजस्थान पुलिस की टीम ने बरामद किया।

विज्ञापन


इस बरामदगी के साथ ही पुलिस दो दिन पहले जिले के झोझूकलां में हुई इस तरह की लूट के तार आपस में जोड़ कर देख रही है। इसी आधार पर राजस्थान व जिला पुलिस ने लुटेरों की तलाश में साझा सर्च अभियान चलाया। लेकिन, सफलता अभी पुलिस से दूर है।
विज्ञापन


गांव कादमा के सरपंच रणबीर सिंह ने देर सायं बाढड़ा पुलिस को सूचित किया कि उनके गांव के धनासरी रोड स्थित खेत पर बने एक ट्यूबवेल में कुछ सामान गिरा हुआ है। बाढड़ा थाना प्रभारी देशराज की अगुवाई में टीम ने देर सायं मौका मुआयना किया, लेकिन रात्रि में अंधेरा होने के कारण एटीएम के कुछ हिस्से के अलावा कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और पुराना कुआं होने के कारण पुलिस ने जोखिम लेने की बजाए सुबह होने तक इंतजार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढड़ा पुलिस ने जिला मुख्यालय को घटना की जानकारी दी तो सुबह पौ फटते ही पड़ोसी राज्य राजस्थान के झुंझनु जिले के बुहाना पुलिस स्टेशन प्रभारी एसएचओ महेंद्र सिंह की टीम के अलावा चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार देशवाल व बाढड़ा पुलिस प्रभारी देशराज की अगुवाई में तीन टीमों ने रस्से की मदद से ट्यूबवेल में एक आदमी को उतारा।

इस पर उसने एक एटीएम के टूटे हुए हिस्से की जानकारी दी जिसको पुलिस ने बाहर निकाला तथा साथ लगते खेतों का निरीक्षण भी किया, लेकिन सारा दिन क्षेत्र की खाक छानने के बाद तीनों टीम खाली हाथ लौट गई।

दोनों राज्यों की पुलिस की नींद उड़ी

अज्ञात युवकों ने चार दिन पूर्व ही बुहाना के समीप स्थित कुहाड़वास गांव के एक सरकारी बैंक का एटीएम तोड़ कर उसमें से 35 लाख उड़ा लिए और दो दिन पूर्व ही झोझूकलां बैंक से एटीएम तोड़ कर उसमें से 9 लाख रुपये चोरी होने की घटना होने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस की नींद उड़ी हुई है।

कादमा गांव के लावारिस ट्यूबवेल में तोड़े गए एटीएम का सामान मिलने से पुलिस की निगाहें इस क्षेत्र में टिक गई हैं। माना जा रहा है कि इन घटनाओं में इस क्षेत्र के किसी पुराने अपराधी के सहयोग के बिना इस ट्यूबवेल में सामान फेंकना नामुमकिन है। 44 लाख रुपये जैसी बड़ी रकम लुटने में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल लिया है।


पुलिस खंगाल रही है अपराधियों का रिकॉर्ड
बाढड़ा थाना प्रभारी देशराज ने कहा कि कादमा गांव के ट्यूबवेल में एटीएम का टूटा हुआ सामान मिला है। जिसकी शिनाख्त की जा रही है और राजस्थान के बुहाना व चरखी दादरी पुलिस टीमें इस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। स्थानीय पुलिस की एक टीम उनके साथ सर्चिंग अभियान में पूरा सहयोग कर रही है और क्षेत्र के सभी पुराने अपराधियों का रिकार्ड चेक कर उनकी रेकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed