फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Raised the issue of drinking water crisis and irregularities in road construction

Bhiwani News: पेयजल संकट और सड़क निर्माण में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

Sun, 25 Jan 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 25 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of drinking water crisis and irregularities in road construction
एसडीएम के नाम पार्षद अशोक कुमार को ​शि​कायत पत्र सौंपते नागरिक। संवाद
लोहारू। शहर के वार्ड नंबर 6 और 7 में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान तथा सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दोनों वार्डों के नगरवासियों ने संयुक्त रूप से उपमंडल अधिकारी लोहारू के नाम शिकायत पत्र सौंपा। यह शिकायत पत्र वार्ड पार्षद अशोक कुमार सैनी को दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में नगरवासियों ने मुख्य रूप से वार्ड नंबर 6 व 7 के घरों में पेयजल आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए एक बड़े पानी के टैंक के निर्माण की मांग की है ताकि सभी घरों तक सुचारू रूप से पानी पहुंच सके। इसके साथ ही नालियों के दूषित पानी को सीवर में डाले जाने की समस्या को गंभीर बताते हुए सड़क निर्माण कार्य से पहले इस समस्या के समाधान की मांग की गई है। नगरवासियों ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक तकनीकी जांच की जाए और सरकारी ठेके में निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रधान जगदीश जायलवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए जिससे वार्डों में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और सड़क व्यवस्था में सुधार हो सके। शिकायत पत्र सौंपने वालों में श्याम सुंदर, शाहरुख नागौरी, सोनू सैन, सलमान, प्रधान जगदीश जायलवाल सैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed