फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Raised the demand for giving language status to Haryanvi dialect

Bhiwani News: हरियाणवी बोली को भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग को उठाया

Tue, 24 Oct 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Raised the demand for giving language status to Haryanvi dialect
अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन विधायक धनश्याम सर्राफ को सौंपते साहित्यकार। स्रोत स्वयं
भिवानी। हरियाणवी भाषा विकास मंच के अध्यक्ष हरियाणवी कवि साहित्यकार डाॅ. वीएम बेचैन के साथ अन्य साहित्यकारों ने हरियाणवी बोली को भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग को उठाया। इसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक ने साहित्यकारों को आश्वासन दिया है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस दिशा में अवश्य सकारात्मक कदम उठावाएंगे। इस अवसर पर साहित्यकार डाॅ. बिजेन्द्र गाफिल, विनोद आचार्य और डाॅ. महेंद्र सिंह सागर विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से डाॅ. बेचैन ने प्रदेश के अन्य विद्वानों एवं साहित्यकारों की ओर से विनम्रतापूर्वक सरकार से अनुरोध किया है। हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री यदि चाहे तो हरियाणवी भाषा विकास आयोग का गठन करने की घोषणा कर सकते हैं। बाद में तय निश्चित अवधि के लिए विद्वानों की एक टीम को यह कार्य सौंप सकते हैं कि वे हरियाणवी बोली में भाषा बनने की तमाम संभावनाओं पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने अब तक हरियाणवी भाषा के प्रति न तो अपनी आस्था जताई है और न ही देश दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली संस्कारों की इस बोली के उत्थान एवं विकास के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर ही संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने संबंधी ठोस कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा दिवस प्रदेश सरकार के साथ इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो सकता है। यदि मुख्यमंत्री हरियाणवी बोली के प्रति गंभीरता दिखाते हुए। हरियाणवी भाषा विकास आयोग के गठन की घोषणा कर देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article