फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rainwater has become a cause of worry for farmers, crops standing on 100 acres are on the verge of drowning

Bhiwani News: बरसाती पानी बना किसानों की चिंता का सबब, 100 एकड़ में खड़ी फसलें डूबने की कगार पर

Sat, 19 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rainwater has become a cause of worry for farmers, crops standing on 100 acres are on the verge of drowning
कस्बा बवानीखेड़ा के खेतों में खड़ी फसल में जमा बरसाती पानी। 
बवानीखेड़ा। कस्बे के जमालपुर मार्ग पर लगभग 100 एकड़ खेतों में खड़ी फसलें बरसाती पानी में डूब गई हैं जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जलभराव की वजह से नरमा, कपास, बाजरा, मूंग और ज्वार जैसी प्रमुख फसलें सड़ने लगी हैं और यदि जल्द निकासी नहीं हुई तो फसलों के पूरी तरह नष्ट होने का खतरा है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान श्याम, कृष्ण, नरेंद्र, सुरेश, यश, राम सिंह, देवदत्त, संदीप और राजेश ने बताया कि बारिश के बाद उनके खेतों में लगातार पानी जमा है। निकासी की व्यवस्था न होने से फसलें गलने लगी हैं जिससे भारी नुकसान की आशंका है। किसानों ने चेताया कि यदि दो दिन के भीतर पानी नहीं निकला तो फसलें पूरी तरह खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से फसलों की स्थिति की जांच कराकर मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में विधायक कपूर वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त से इस समस्या पर बात की है। विधायक ने आश्वासन दिया कि जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं उनकी गिरदावरी जांच कराकर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी ताकि प्रभावितों को समय पर मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed