फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   raining, weather, cold

मौसम का बदला मिजाज, दिनभर कभी धूप खिली तो कभी हुई बूंदाबांदी

Tue, 28 Jan 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
raining, weather, cold
बूंदाबांदी के बीच अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
तीन दिन की धूप के बाद सोमवार को अचानक मौसम ने तेवर बदले। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे तो सुबह, दोपहर और शाम को हलकी बूंदाबांदी भी हुई। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ी। हालांकि दोपहर के समय धूप भी खिली। अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन के दौरान अच्छी धूप खिली और तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह अचानक मौसम बदला नजर आया। आसमान में बादल छाये हुए थे। करीब करीब साढ़े नौ बजे हलकी बूंदाबांदी हुई। दोपहर करीब 12 बजे धूप खिली तो दोपहर करीब दो बजे फिर बूंदाबांदी हुई। शाम को धूप भी खिली रही और बूंदाबांदी भी चलती रही। अचानक आए मौसम में बदलाव के कारण ठिठुरन फिर से बढ़ गई है। लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में लोगों का आवागमन भी अन्य दिनों की तुलना कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए थे। हल्की बूंदाबांदी से फसलों में भी फायदा हुआ है। पिछले तीन चार दिनों से मौसम साफ रहने और धूप खिलने की वजह से लोगों को भी ठंड से निजात मिली थी वहीं अचानक ही मौसम फिर बदला और हल्की बूंदाबांदी के बाद हवा में भी ठंडक घुली और ठिठुरन बढ़ गई। देर शाम तक रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed