फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   raining, weather, cold

दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Tue, 07 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
raining, weather, cold
सोमवार देर शाम को बूंदाबांदी के बीच गंतव्य की ओर बढ़ते वाहन। - फोटो : Bhiwani
रविवार दोपहर बाद से आए मौसम में बदलाव के चलते सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर और शाम को बूंदाबंादी भी हुई। हालांकि दोपहर के समय कुछ मिनट के लिए हल्की धूप भी खिली मगर शीतलहर से लोग परेशान रहे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 6.1 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एक बार तो धूप खिली मगर कुछ ही दिन में आसमान में बादल छा गए। बारिश की संभावनाएं बनी। दोपहर को हलकी बूंदाबांदी हुई। दोपहर में ही दोबारा से धूप खिली मगर वह भी कुछ समय के लिए ही। धूप खिली तो बच्चे भी पार्कों में खेलने निकले। बच्चों को झूला झूलते तो बुजुर्ग धूप का आनंद लेते देखे गए। लेकिन धूप का ये सिलसिला काफी देर तक नहीं टिका और फिर से बादल छा गए। कुछ देर आसमान से हल्की फुहारें भी गिरी। लेकिन देर शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed