{"_id":"68e55874771d8822030ba461","slug":"rain-destroyed-the-paddy-crop-causing-huge-financial-losses-for-farmers-jogendra-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-140853-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान : जोगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान : जोगेंद्र
Tue, 07 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल । किसान
विज्ञापन
मुंढाल। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने गांव मुंढ़ाल, तालु, बड़ेसरा, धनाना, मिताथल, घुसकानी, कुंगड़, बड़सी, पपोसा सहित कई गांवों में बर्बाद फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण धान की फसलें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उसकी भरपाई उनके लिए मुश्किल हो गई है।
जोगेंद्र तालु ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा के दो सांसद, तीन विधायक और एक मंत्री होने के बावजूद किसानों की बाजरा की फसल मंडियों में नहीं खरीदी जा रही है। इस वजह से फसलें बर्बाद हो रही हैं, जो भाजपा सरकार की किसानों के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति और रवैये को दर्शाता है।इस अवसर पर राज सिंह धनाना, राजकुमार जताई, दलशेर, ऋषि और विजेंद्र तालु भी उनके साथ मौजूद रहे।