{"_id":"6aecb4aa277b6898190ea07d","slug":"railways-on-alert-during-the-festive-season-strict-restrictions-on-carrying-firecrackers-petrol-and-diesel-on-trains-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159684-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में रेलवे अलर्ट, ट्रेनों में पटाखे और पेट्रोल-डीजल ले जाने पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में रेलवे अलर्ट, ट्रेनों में पटाखे और पेट्रोल-डीजल ले जाने पर सख्ती
Thu, 05 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। ट्रेनों और रेलवे परिसरों में पटाखे, आतिशबाजी तथा पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और केरोसिन जैसे ज्वलनशील एवं खतरनाक पदार्थ यात्री डिब्बों या पार्सल में ले जाना प्रतिबंधित है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और पार्सल कार्यालयों में जांच व निगरानी बढ़ाई गई है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों, सामान की जांच करने वाली मशीनों तथा श्वान दस्ते की मदद से संदिग्ध सामान पर नजर रख रहे हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों को रेलवे परिसर और रेल डिब्बों में धूम्रपान नहीं करने के प्रति भी जागरूक कर रहा है। टिकट जांच कर्मचारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे परिसर और रेल डिब्बों में धूम्रपान करने पर दो हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि भिवानी जंक्शन पर त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की नियमित जांच की जा रही है और स्टेशन के आसपास भी गश्त बढ़ाई गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित सफर के लिए प्रतिबंधित वस्तुएं साथ नहीं ले जाने की अपील की है।
खतरनाक सामान ले जाने पर तीन साल तक की सजा
रेलवे अधिनियम के तहत ट्रेन में खतरनाक वस्तुएं अवैध रूप से ले जाने पर तीन वर्ष तक के कारावास या एक हजार रुपये तक के जुर्माने अथवा दोनों का प्रावधान है।