फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railways increased the operation of special trains for the convenience of passengers.

Bhiwani News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Wed, 31 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 31 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Railways increased the operation of special trains for the convenience of passengers.
भिवानी। नववर्ष पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। ट्रेनों के संचालन में किए गए इस विस्तार से विशेष रूप से मुंबई की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09083/09084, मुंबई सेंट्रल–भगत की कोठी–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 7 जनवरी से 25 फरवरी तक कुल 8 ट्रिप तथा भगत की कोठी से 9 जनवरी से 27 फरवरी तक कुल 8 ट्रिप संचालित की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09001/09002, मुंबई सेंट्रल–भिवानी–मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 2 जनवरी से 27 फरवरी तक तथा भिवानी से 3 जनवरी से 28 फरवरी तक कुल 17 ट्रिप संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। संचालन अवधि बढ़ने से यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिलेगी और नववर्ष व आगामी दिनों में यात्रा करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed