फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   railway bipass, creation, will be started, bhiwani

रेलवे बाईपास पर जल्द होगा काम शुरू

Sat, 09 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
railway bipass, creation, will be started, bhiwani
रेलवे बाईपास का निर्माण - फोटो : फाइल फोटो
 पिछले 14 साल से लंबित रेलवे बाईपास प्रोजेक्ट अब जल्द सिरे चढ़ेगा। सिटी स्टेशन से हिसार रेलवे लाइन को जोड़ने वाले इस बाईपास के बनने के बाद मालगाड़ियों को भिवानी जंक्शन नहीं आना पड़ेगा। माल गाड़ियों का सीधा रोहतक-हिसार आवागमन हो जाएगा। बाईपास बनने के बाद भिवानी जंक्शन पर रेल ट्रैफिक कम होगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की कल शाम बीकानेर में हुई बैठक में यह मसला उठाया गया। बैठक में बीकानेर के सीनियर डिविजन ऑपरेटिंग मैनेजर रजनीश ने बताया कि आगामी छह माह के दौरान भिवानी सिटी से हिसार रेलवे लाइन तक रेल बाईपास बनाया जाएगा। बैठक के बाद सलाहकार समिति के सदस्य महावीर डालमिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में तय हुआ है कि छह महीने के भीतर काम आरंभ हो जाएगा। उम्मीद है कि काम शुरू होने के तीन-चार महीने के भीतर भिवानी को रेलवे बाईपास की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन


करीब चार किलोमीटर है बाईपास
रेलवे बाईपास का प्रपोजल पहली बार 2002 में बना। करीब चार किलोमीटर लंबे बनने वाले इस बाईपास में 14 साल तो लग चुके हैं। इस बाईपास पर 2011-12 में साढ़े चार करोड़ रुपये अनुमानित लागत आनी थी। करीब चार साल पहले जमीन अधिग्रहण हो चुकी है और मार्किंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन


22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य महाबीर प्रसाद डालमिया ने डीआरएम को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में  भिवानी-रोहतक रेल लाईन का दोहरीकरण का कार्य एवं विद्युतीकरण का कार्य शुरू करवाए जाने, फाटक संख्या 52 स्पेशल कृष्णा कालोनी से दुर्गा कालोनी जाने वाले फाटक पर मंजूर हो चुके आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू करवाने, भिवानी जंक्शन से हिसार की तरफ जाने वाली रेल लाइन के साथ जागृति कालोनी-बीटीएम मिल के लिए आरयूबी का बजट तैयार करवाकर उपलब्ध करवाने बारे, भिवानी हाल्ट पर बनने वाले बाईपास के शुरू होने वाले कार्य की जानकारी उपलब्ध कराने, रियायती टिकटों की जानकारी के लिए स्टेशन पर बोर्ड लगाने समेत अन्य मांगों को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी-लोहारु रेलवे लाइन की ड्राइंग प्रदेश सरकार को भेजी
प्रस्तावित भिवानी-लोहारू नई रेल लाइन का मसला भी बैठक में उठा। यह मामला रेल मंडल सलाहकार सदस्य सुधीर चांदवास ने उठाया। अधिकारियों ने बताया कि भिवानी-लोहारु रेलवे लाइन की ड्राइंग आज ही प्रदेश सरकार के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी, जिसकी स्वीकृति मिलते ही मुआवजा राशि की एपीआर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed